एशिया में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की, जिससे वायदा कारोबार में आज कच्चे तेल की कीमत 0.77 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,808 रुपये प्रति बैरल हो गई। एमसीएक्स में कच्चा तेल के मई डिलीवरी वाले अनुबंध के भाव 29 रुपये अथवा 0.77 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,808 रुपये प्रति बैरल हो गये, जिसमें 1,610 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार कच्चा तेल के जून डिलीवरी वाले अनुबंध के भाव 26 रुपये अथवा 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,884 रुपये प्रति बैरल हो गये जिसमें 613 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कच्चा तेल वायदा कीमतों में तेजी का श्रेय यमन और इराक में ताजा तनाव के बीच पश्चिम एशिया में आपूर्ति बाधिक होने की आशंका के कारण एशियाई कारोबार में मजबूती के रख को दिया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।