आज शेयर बाजार में सुस्ती माहौल है। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी ने कमजोरी के साथ शुरुआत की है। सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 0.25 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली है। फिलहाल सेंसेक्स 28 अंक यानि 0.1 फीसदी की मामूली कमजोरी के साथ 27663 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 12 अंक यानि 0.15 फीसदी गिरकर 8362 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। फार्मा, ऑयल एंड गैस और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में बिकवाली का रूख देखा जा रहा है। बैंक निफ्टी करीब 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 18350 के नीचे आ गया है। एनएमडीसी, ओएनजीसी, ल्यूपिन, बीपीसीएल, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, गेल, टीसीएस और हिंडाल्को जैसे दिग्गज शेयरों में 1.4-0.7 फीसदी की कमजोरी आई है। वहीं, हीरो मोटो, जी एंटरटेनमेंट, टाटा पावर, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल और एलएंडटी जैसे दिग्गज शेयरों में 2.75-0.7 फीसदी की मजबूती आई है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।