बैंक कर्मचारियों के वेतन में होगी 15 फीसद बढ़ोतरी
(India)

बैंक कर्मचारियों के लिए जल्द ही खुशखबरी आने वाली है। पिछले 15 साल से वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रही बैंक यूनियनों और भारतीय बैंक संघ के बीच बुधवार को समझौते पर राजी होगी और 25 मई को इस समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए जाएंगे। भारतीय बैंक संघ ने दूसरे व चैथे शनिवार को कर्मचारियों को छुट्टी देने पर भी सहमति दे दी है। इस समझौते देश भर के 10 लाख बैंककर्मचारियों को फायदा होगा। इस बारे में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के प्रवक्ता अतुल तिवारी का कहना है कि, श्सैलरी में बहुत ही मामूली बढ़ोतरी हुई है जबकि यूनियन 50 फीसद तक बढ़ोतरी की मांग कर रही थी। हालांकि कह सकते हैं कि आंदोलन सफल रहा है।श् यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले बैंकिंग कर्मचारियों और अधिकारियों की नौ ट्रेड यूनियनें साल 2000 से ही सैलरी को बढ़ाने की मांग कर रही थीं। पिछले तीन सालों में इस मांग को लेकर बैंक पांच बार देशव्यापी हड़ताल भी कर चुके हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।