कोयला घोटाले में नवीन जिंदल को जमानत
पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष अदालत ने इस मामले में जिंदल के अलावा पूर्व कोयला राज्यमंत्री डी नारायण राव, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और 12 अन्य बतौर आरोपियों को जमानत दी
कोयला घोटाले में शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस नेता और उद्योगपति नवीन जिंदल को जमानत दे दी। कोर्ट ने मामले के सभी आरोपियों पर बिना अनुमति देश से बाहर पर रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई 1 जून को होगी। पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष अदालत ने इस मामले में जिंदल के अलावा पूर्व कोयला राज्यमंत्री डी नारायण राव, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और 12 अन्य बतौर आरोपियों को जमानत दे दी। यह मामला झारखंड की अमरकोंडा मुरगादंगल कोयला ब्लाक आवंटन से जुड़ा हुआ है। इस मामले में नवीन जिंदल आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुए।
(India)

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।