केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पियूष गोयल ने बताया कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार देश को भ्रष्टाचार मुक्त रखने के लक्ष्य के लिए अथक प्रयास कर रही है। केंद्र ने भारत में कारोबार करने के लिए एक ठोस नींव रख दी है। अमेरिका दौरे पर गए केंद्रीय मंत्री गोयल ने अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआइबीसी) के ऊर्जा क्षेत्र के अफसरों की बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार ने कामकाज संभालने के बाद व्यापार को बढ़ावा देने के कदम उठाए हैं। भारत की बिजली उत्पादन की क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। एक साल बिजली उत्पादन में 8.5 फीसद का इजाफा हुआ है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।