वित्त मंत्रालय अगले हफ्ते तक इनकम टैक्स रिटर्न (आइटीआर) के आसान फॉर्म जारी करेगा। नए फॉर्म उन विवादित प्रारूप की जगह लेंगे जिन्हें ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। सरकार के एक आला अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, ‘हम एक हफ्ते में नए आइटीआर फॉर्म अधिसूचित कर देंगे।’ पिछले माह भी आइटीआर के नए फॉर्म जारी किए गए थे, लेकिन उन्हें रोक लिया गया। कारण यह था कि उद्योग, टैक्स का भुगतान करने वालों और सांसदों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि इसमें बहुत सारे दस्तावेजों की जरूरत होगी, लिहाजा आइटीआर की प्रक्रिया बोझिल हो जाएगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।