पिछले माह भारतीय प्याज न लेने वाले पाकिस्तान ने अब भारतीय टमाटर व अदरक भी लेने से इन्कार कर दिया है। पेरीशिएबल आइटम की जांच करने वाली पाकिस्तानी अथारिटी ने भारतीय टमाटर यह कह कर लौटा दिया है कि इनकी क्वालिटी ठीक नहीं है। पाकिस्तान पिछले एक महीने में 15 ट्रक टमाटर लौटा चुका है। इससे भारतीय व्यापारी परेशान हैं। टमाटर लौटाने के पीछे कारण खराब क्वालिटी का होना बताया जा रहा है। व्यापारियों को यह टमाटर अमृतसर मंडी में सस्ते भाव में बेचना पड़ा। मजीठ मंडी ड्राई फ्रूट एंड करियाना मर्चेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल मेहरा के अनुसार पाकिस्तान ने भारत से आयात होने वाले टमाटर व अदरक के लिए परमिट देने बंद कर दिए हैं। जिन व्यापारियों के पास परमिट है उन पर भी भारतीय टमाटर, प्याज व अदरक आयात करने की पाबंदी लगा दी है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।