कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी का रूख
(India)
एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी का रूख देखने को मिल रहा है। फिलहाल डबल्यूटीआई क्रूड की कीमतें 60 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमत 65 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है। जानकारों के मुताबिक आगे भी कच्चे तेल की कीमतें इसी दर पर स्थिर रहनेवाली है। हालांकि अमेरिका में मांग बढ़ी है, लेकिन साथ में ओपेक देशों में कच्चे तेल का उत्पादन भी बढ़ा है। इसलिए कीमतों में फिलहाल तेजी की संभावना नहीं है। वहीं, चीन और जापान में भी क्रूड की खपत बढ़ी है। दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कंज्यूमर चीन में क्रूड आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। अप्रैल के दौरान चीन ने रोजाना 74 लाख बैरल क्रूड आयात किया है। जानकारों के मुताबिक 2015 की पहली तिमाही में चीन में आयात बढ़कर 75 लाख बैरल प्रति दिन पहुंच सकता है। वहीं, अप्रैल के दौरान दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रूड खपत करने वाला देश जापान में आयात 9.1 फीसदी बढ़कर 36.20 लाख बैरल रोजाना पहुंच गया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।