आयकर विभाग के साथ कर दायित्व के मुद्दे पर जारी विवादों कारण वोडाफोन की भारतीय यूनिट ने शेयर बाजार में लिस्टिंग की अपनी योजना पर काम रोक दिया था। लेकिन अब हाई कोर्ट का फैसला आने के बाद और नई सरकार द्वारा मामले को आगे नहीं बढ़ाने की घोषणा के बाद वोडाफोन इंडिया ने भारतीय बाजार में लिस्टिंग की योजना पर काम शुरू कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वोडाफोन की लगभग 3-4 अरब डॉलर की आईपीओ अगले साल तक आने की संभावना है। हालांकि वोडाफोन की तरफ से आईपीओ लाने पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। कंपनी का कहना है कि फिलहाल वह आईपीओ और लिस्टिंग पर कोई टिप्पणी नहीं करेगी, लेकिन भविष्य में आईपीओ की योजना से इन्कार भी नही किया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।