पेट्रोल महंगा, डीजल सस्ता
(India)
तेल कंपनियों ने सोमवार आधी रात से पेट्रोल 64 पैसे महंगा कर दिया। 16 फरवरी के बाद से यह पांचवां और 1 मई के बाद से लगातार तीसरा मौका है, जब तेल कंपनियों ने पेट्रोल के रेट बढ़ाए हैं। हालांकि, डीजल 1.35 रुपए प्रति लीटर सस्ता मिलेगा। पेट्रोल-डीजल के रेट में पिछली बार बदलाव 16 मई को हुआ था। तब पेट्रोल 3.13 रुपए और डीजल 2.71 रुपए लीटर महंगा किया गया था। देश में ज्यादातर माल ढुलाई ट्रकों के जरिये होती है। डीजल सस्ता होने से मालभाड़ा कम हो सकता है। सब्जी, फल और दालों के रेट कम हो सकते हैं। बसों का किराया भी घट सकता है। इससे आम जनता को राहत मिल सकती है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।