अब भारत में निवेश करने का समय-वित्त मंत्री
(India)
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दीर्घकालिक अमेरिकी निवेशकों से कहा कि वे बगैर विलंब किए निवेश करना शुरू करें क्योंकि भारत की वृद्धि की संभावना मजबूत है और सभी अनिर्णीत मुद्दों पर सरकार सक्रियता से विचार कर रही है। अमेरिकी निवेशकों के एक समूह के साथ अपनी बैठक में जेटली ने विस्तृत सुधार का जिक्र किया जो सरकार ने पिछले एक साल में शुरू किया है। वित्त मंत्री की नौ दिन की अमेरिका यात्रा कल पूरी हुई। सीआईआई और कोटक द्वारा सैन फ्रांसिस्को में आयोजित बैठक में दीर्घकालिक निवेशकों को संबोधित करते हुए जेटली ने कहा कि अर्थव्यवस्था के बुनियादी तत्व मजबूत है जिससे भारत सबसे आकर्षक निवेश गंतव्यों में एक बन गया है। दीर्घकालिक निवेशकों द्वारा इंतजार करो और देखो की धारणा को दरकिनार करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि भारत की वृद्धि की संभावना मजबूत है और जो भी अनिर्णीय मुद्दे हैं सरकार उन पर सक्रियता से विचार कर रही है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।