रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2005 से पहले की करेंसी बदलने की तारीख बढ़ा दी। आरबीआई ने एक आदेश जारी करते हुए अभी तक की आखरी तारीख बढ़ा कर 31 दिसंबर कर दी है। अब लोग 31 दिसंबर तक 1000 और 500 के नोट बदल सकेंगे।रिजर्व बैंक ने पहले एक आदेश दिया था, जिसमें कहा गया था कि 2005 से पहले जारी किए 1000 और 500 के नोटों को लोग बैंकों में जा कर बदल लें। आरबीआई के अनुसार, सुरक्षा की दृष्टि से नियमित प्रक्रिया के तहत महात्मा गांधी सीरीज-2005 से पुराने नोट प्रचलन से वापस लिए जाने हैं। उसका कहना है कि नए नोटों में बेहतर सुरक्षा प्रावधान हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।