विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 355 अरब डॉलर से अधिक
(India)

देश का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 355 अरब डॉलर से अधिक हो गया। शुक्रवार को जारी रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक 19 जून को खत्म हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 1.171 अरब डॉलर बढ़कर 355.459 अरब डॉलर हो गया। लेकिन, ग्लोबल फाइनेंस फर्म एचएसबीसी के मुताबिक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अब भी पर्याप्त नहीं है, बावजूद इसके कि इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है। फर्म के मुताबिक लंबे समय तक जारी रहने वाले वैश्विक उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए कम-से-कम 60 अरब डॉलर अतिरिक्त विदेशी मुद्रा भंडार की जरूरत है।एचएसबीसी के मुताबिक विदेशी मुद्रा भंडार पारंपरिक मानदंडों से ऊपर है। फिर भी, हालिया संकट के दौर में भारत के अनुभव से पता चलता है कि उसके विदेशी मुद्रा भंडार में कम-से-कम 60 अरब डॉलर बढ़ोतरी की जरूरत है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।