राजन ने जताई वैश्विक मंदी की आशंका
(India)

आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने दुनिया भर के केंदीय बैंकों कहा कि वे गेम के नए नियम परिभाषित करें क्योंकि संभव है, वैश्विक अर्थव्यवस्था वैसी ही परिस्थितियों की ओर बढ़ रही हो जो 1930 के दशक की विश्वव्यापी मंदी के दौर में थी। राजन केंदीय बैंकों के बीच मौदिक नीति को उदार बनाने की होड़ के प्रति आगाह करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि भारत में हालात अलग हैं जहां आरबीआई को अभी निवेश प्रोत्साहित करने के लिए नीतिगत दरों में कटौती करनी है। उन्होंने इस बात पर चिंता जाहिर की कि विश्व 1930 के दशक जैसी परिस्थितियों को ओर बढ़ रहा है और आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय सहमति बनाने की जरूरत है। लंदन बिजनेस स्कूल (एलबीएस) में कल शाम हुए एक सम्मेलन में उन्होंने कहा, हमें बेहतर समाधान ढूंढने के लिए नए नियम की जरूरत है। मुझे लगता है कि केंदीय बैंक की पहलों के लिहाज से क्या स्वीकृत है, इस संबंध में वैश्विक नियमों पर बहस शुरू करने का समय आ गया है।’

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।