अब गो एयर का सस्ता हवाई यात्रा ऑफर
(India)

किफायती हवाई यात्रा कराने वाली एयरलाइंस कंपनी गो एयर ने 999 रुपये का प्रमोशनल ऑफर शुरू किया है। यह ऑफर पाने के लिए ग्राहकों को 26 से 30 जून के बीच अपने टिकट बुक कराने होंगे। इस दौरान कटाए गए टिकट पर यात्री 27 जनवरी से 14 अप्रैल, 2016 के बीच यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, वैसे यात्री जो इस डेट से पहले यात्रा करना चाहते हैं, उनके लिए भी कम किराए के ऑफर्स हैं, जो 1,299 रुपये से शुरू होते हैं। इनका ट्रैवल पीरियड एक जुलाई से 30 सितंबर, 2016 के बीच होगा। इसकी भी बुकिंग पीरियड 26 से 30 जून के बीच की ही है। गो एयर ने कहा कि इन ऑफर्स के तहत टिकट बुक कराकर इसे कैंसल करने पर किराया वापस नहीं हो सकता। हां, एयरपोर्ट टैक्स जरूर लौटा दिए जाएंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।