केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने श्रमिकों के भत्ते, औद्योगिक संबंध, सामाजिक सुरक्षा और कार्य के हालात के चार क्षेत्रों में चार नियमावलियां बनाने का प्रस्ताव किया है। ताकि कर्मचारियों की सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा में इजाफा हो। केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री बंडारु दत्तात्रेय ने शनिवार को बताया कि वह चार श्रम कोड लाने वाले हैं। यह अहम कोड भत्ते पाने वालों के लिए बहुत लाभकारी होंगे। अभी फिलहाल दिए जाने वाले भत्तों में असमानता है। वह एक ही कोड के तहत सभी भत्ते ले आएंगे। दूसरा कोड औद्योगिक संबंधी कोड होगा। इसके तहत सभी कानूनों का समागम होगा। तीसरा सामाजिक सुरक्षा का कोड होगा। चैथा कोड श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर होगा। बंडारु दत्तात्रेय ने दक्षिणी राज्यों के श्रम मंत्रियों और अधिकारियों से एक क्षेत्रीय सम्मेलन में संबोधन के दौरान कहा कि सरकार ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों, कर्मचारियों और केंद्र व राज्य सरकारों से श्रम संबंधी मुद्दों पर त्रिस्तरीय वार्ता कर रही है। श्रमिकों से संबंधित यहां दर्जनों कानून हैं। सरकार इनका सरलीकरण कर रही है। उन्होंने कर्मचारियों की कार्यकुशलता पर भी बल दिया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।