कर्ज में डूबे ग्रीस पर वित्तीय संकट गहरा गया है। प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिप्रास ने 6 जुलाई तक सभी बैंकों को बंद रखने को कहा है। यही नहीं, सरकार ने एटीएम ट्रांजैक्शन को भी एक दिन में 60 यूरो तक सीमित कर दिया है। ग्रीस का स्टॉक एक्सचेंज भी बंद है। 30 जून तक ग्रीस को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को डेढ़ अरब यूरो का कर्ज चुकाना है। अगर ग्रीस ऐसा नहीं कर पाता, तो वह यूरो जोन से बाहर हो सकता है। आशंका है कि इसका असर यूरोप समेत विश्व की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है।ग्रीस सरकार ने फॉरेन ट्रांसफर पर भी रोक लगा दी गई है। अगर किसी को पैसे भेजने भी हों, तो इसके लिए उन्हें सरकार से इजाजत लेनी होगी। ग्रीस के एटीएम बूथों के बाहर लोगों की कतारें लगी हुई हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।