देश भर के ग्रामीण बैंकों के अफसर और कर्मचारी आज हड़ताल पर रहेंगे। देश भर के 56 ग्रामीण बैंकों के करीब 80 हजार बैंक कर्मचारी 11 सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल में शामिल होंगे। रेगुलर बैंकों में 10वां वेतन समझौता लागू हो गया है, लेकिन ग्रामीण बैंकों में ऐसा नहीं हुआ। हड़ताल की ये एक सबसे बड़ी वजह है। साथ ही मांग है कि बढ़ते काम को देखते हुए 25 हजार से ज्यादा स्टाफ की भर्ती की जाए। मृतक स्टाफ के आश्रितों को अगस्त 2014 से नौकरी देने की नीति का निर्धारण हो चुका है, लेकिन इसे अब तक लागू नहीं किया गया है एसोसिएशन के मुताबिक इसे सरकार को फौरन पूरा करना चाहिए।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।