वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आज प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सरकार ने किसानों के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें सिंचाई योजना सबसे प्रमुख है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सिंचाई योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है और कमिटी का गठन कर दिया गया है। सिंचाई योजना के लिए 50 हजार करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। इस योजना के तहत हर राज्य में सिंचाई योजना कमिटी बनेगी। सिंचाई योजना कमिटी की अध्यक्षता प्रधानमंत्री करेंगे। जेटली ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के मुआवजे में 50 फीसद की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा सरकार ने किसान चैनल शुरू किया है जिससे किसानों को फायदा होगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।