रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने गुरुवार को कहा कि भारत का ग्रीस के साथ सीधा लेनदेन बहुत कम है, लिहाजा यहां ग्रीस संकट का ज्यादा असर नहीं होगा। फिर, भी विदेशी मुद्रा विनिमय दर पर कुद परोक्ष प्रभाव पड़ सकता है। रजन ने कहा कि सतत और तेज आर्थिक विकास के लिए लगातार काम करना होगा। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि ग्लोबल इकोनॉमी सुधार की राह पर है, हालांकि सुधार की रफ्तार ज्यादा नहीं है, लेकिन मंदी की गुंजाइश भी नहीं है। राजन ने यह भी कहा कि मानसून के मोर्चे पर अब तक के हालात अच्छे हैं, नीतिगत रुख आंकड़ों पर निर्भर करेगा और हम इस पर निगाह रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में देश की व्यापक आर्थिक बुनियाद सुधरी है। भारत जैसी उदीयमान अर्थव्यवस्थाएं किसी भी हालात का सामना करने के लिए बेहतर स्थिति में हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।