भारतीय रिजर्व बैंक कागज के बने नोटों की जगह प्लास्टिक से बने नोट लाने की तैयारी में है और दस रुपये के नोटों के साथ देश में पहली बार प्लास्टिक करेंसी की शुरुआत हो सकती है। रिजर्व बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक दस रुपये के प्लास्टिक नोट की परीक्षण आदि प्रक्रिया अगले साल पूरी कर ली जाएगी। रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर आर. गांधी ने गुरुवार को कहा कि प्लास्टिक करेंसी को शुरुआत में एक मूल्य के नोट के साथ पेश किया जाएगा। हमने इसकी प्रक्रिया शुरू की, लेकिन उसमें कुछ तकनीकी दिक्कतें आ गई थीं। अब हम इसे फिर से कर रहे हैं। आगामी साल में यह प्रक्रिया पूरी तरह चालू हो जाएगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।