ब्रिटेन की सार्वजनिक सेवा प्रसारक ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन (बीबीसी) आजकल बढ़ते घाटे से परेशान है, क्योंकि लोग अब उसकी मूल्य वर्धित टीवी सेवा की बजाए ऑनलाइन पर मुफ्त उपलब्ध कार्यक्रम देखने लगे हैं। फिलहाल बीबीसी 15 करोड़ पाउंड के बजट घाटे में फंसी है। इस घाटे से उबरने के लिए बीबीसी ने गुरुवार को 1,000 से अधिक कर्मचारियों को काम से हटाने की घोषणा की है। इस फैसले के शिकार सबसे ज्यादा सीनियर मैनेजमेंट सर्विसेस के कर्मी होंगे, लेकिन इससे कंपनी को सालाना 5 करोड़ पाउंड की बचत होने की उम्मीद है। बीबीसी के डायरेक्टर जनरल टॉनी हॉल ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीबीसी सही दिशा में कदम उठा रहा है, जो कि हमें वित्तीय चुनौतियों का सामना करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान छंटनी से कंपनी को सालाना 5 करोड़ पाउंड की बचत होने की उम्मीद है, लेकिन 15 करोड़ पाउंड के बजट घाटे को कम करने के लिए आगे और भी छंटनी की जा सकती है। दरअसल लोगों द्वारा ऑनलाइन कंटेट देखने की वजह से बीबीसी की लाइसेंस फीस आय में तेजी से गिरावट आई है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।