1,268 खरब रुपये की हुई भारतीय अर्थव्यवस्था
(India)
भारत की अर्थव्यवस्था अब करीब 1,268 खरब रुपये (2 ट्रिलियन डॉलर) की हो गई है। वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2014 में भारत का सकल घरेलू उत्पादन यानी जीडीपी लगभग 1,268 खरब रुपये का स्तर पार कर गया। वर्ल्ड बैंक के मुताबिक फिलहाल भारतीय अर्थव्यवस्था 2.067 ट्रिलियन डॉलर की हो गई है। केवल 7 साल में भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था में एक ट्रिलियन डॉलर यानी लगभग 634 खरब रुपये जोड़ लिया है। लेकिन, भारत की विशाल अर्थव्यवस्था का फायदा सभी तबकों को नहीं मिल पाया है। मसलन, भारत अब भी निम्म मध्य आय वर्ग का देश है। यहां प्रति व्यक्ति के हिसाब से सकल राष्ट्रीय आय 1,610 डॉलर यानी 1,01,430 रुपये है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।