इंटेल कॉर्प की प्रेसिडेंट रेनी जेम्स जनवरी, 2016 में पद छोड़ देंगी। इसके बाद वे बाहरी सीईओ की भूमिका में रहेंगी। कंपनी के सीईओ ब्रायन क्रजनिक की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। जेम्स इंटेल में 28 साल से हैं। इस दौरान उन्होंने कार्यकारी उपाध्यक्ष, महाप्रबंधक (सॉफ्टवेयर व सर्विसेज ग्रुप) और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिशर (ऑनलाइन सर्विसेज) के साथ-साथ अन्य अहम जिम्मेदारियां भी निभाई। इंटेल ने अपनी वेंचर कैपिटल शाखा के प्रेसिडेंट अरविंद सोधानी की रवानगी की भी घोषणा की है। सोधानी जनवरी में रिटायर हो सकते हैं। वे इंटेल में 34 साल से हैं। उन्होंने कहा, श्मैं अपने मुकम्मल करियर में फाइनेंशियल इन्वेस्टर रहा, जिसमें किसी तरह के बदलाव की संभवतः कोई गुंजाइश नहीं है।श्
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।