अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार कमी आई है। विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिका में तेल के कुओं की संख्या काफी बढ़ गई है, जिससे वहां कच्चे तेल के उत्पादन में काफी तेजी आई है। यही वजह है कि विदेशी बाजार में कच्चे तेल की कीमत करीब 10 हफ्ते के निचले स्तर पर आ गया है। बीते एक महीने में कच्चे तेल की कीमतें 7 फीसद से ज्यादा गिर चुकी हैं। नाएमैक्स कच्चे तेल की कीमतों में 2.48 फीसद की गिरावट के साथ 55.52 डॉलर प्रति बैरल तक लुढ़क गया है। वही ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 2.77 फीसद फिसलकर 60.35 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है। शुक्रवार को घरेलू बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 3.32 फीसद की बड़ी गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर कच्चे तेल की कीमत 3520 रुपए प्रति बैरल तक लुढ़क गया है। वहीं, 9 हफ्ते में पहली बार अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार बढ़ा है। ईआईए के मुताबिक पिछले हफ्ते अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार करीब 24 लाख बैरल बढ़ा है। वहीं, अमेरिका का कच्चे तेल उत्पादन 44 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। अप्रैल के दौरान अमेरिका में कच्चे तेल उत्पादन 9,000बैरल प्रतिदिन बढ़कर 97.01 लाख बैरल रहा है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।