एसबीआई का होम लोन दस दिन में
(India)
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने घर तक सेवाएं उपलब्ध कराने और होम लोन आवेदन प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए नई पहल की है। बैंक ने इस पहल को ‘प्रोजेक्ट तत्काल’ नाम दिया है। इसके तहत आवेदन तथा संबंधित दस्तावेज प्राप्त होने के 10 दिन के भीतर कर्ज दिया जाएगा। इससे बैंक से कर्ज लेने में लगने वाले समय में कमी आएगी। बैंक ने होम लोन आवेदनों को तत्काल ई-मंजूरी के लिए हाल ही में ऑनलाइन कस्टमर अक्वीजिशन सोल्यूशन (ओसीएएस) पेश किया है। बैंक के होम लोन ग्राहकों की संख्या तीस लाख से ज्यादा है। एसबीआइ ने 16,60,000 करोड़ रुपये का कर्ज दिया हुआ है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।