मारुति सुजुकी में फिर विवाद
(India)
इंजीनियर को थप्पड़ मारने पर श्रमिक संघ के एक नेता को निलंबित किए जाने के बाद यहां स्थित मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) के संयंत्र में फिर से तनाव पैदा हो गया है। कथित तौर पर मारुति सुजुकी कामगार संघ (एमएसकेयू) के महासचिव कुलदीप जंघू ने 27 वर्षीय इंजीनियर शरद कुमार को थप्पड़ मार दिया। इस पर प्रबंधन ने जंघू को निलंबित कर दिया। जंघू के विरुद्ध आंतरिक जांच के आदेश दिए गए हैं और जांच पूरी होने तक नेता निलंबित रहेंगे। मंगलवार को सुजुकी के सभी चार संयंत्रों के श्रमिक संघों के नेताओं ने गुडगांव संयंत्र परिसर में एक बैठक कर जंघू का निलंबन अविलंब रद्द करने की मांग की।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।