डिजिटल हस्ताक्षर के क्षेत्र में देश की प्रमुख प्रमाणन फर्म ईमुद्रा लिमिटेड ने आज ई-साइन सेवा शुरू की। कंपनी का कहना है कि अॅानलाइन इलेक्ट्रानिक सिग्नेचर सेवा के जरिए कोई भी आधार कार्ड धारक किसी दस्तावेज पर तत्काल डिजिटल रूप में हस्ताक्षर कर सकता है। ई-साइन के जरिए बने हस्ताक्षर सूचना प्रौद्योगिकी कानून 2000 के तहत कानूनी रूप से वैध है। प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया पहल के तहत ई-साइन सेवाओं की शुरुआत एक जुलाई को की थी। ई-साइन सेवा शुरू करने वाली पहली फर्म होने का दावा करने वाली इस कंपनी ने ईमुद्रा का डिजिटल लॉकर ई-एमलाकर भी शुरू किया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।