रबड़ का आयात 5.5 फीसद बढ़ा
(India)
आयात शुल्क में बढ़ोतरी के बावजूद देश में रबड़ का आयात 2015-16 की पहली तिमाही में 5.5 फीसद बढ़कर 1,06,294 टन हो गया। रबड़ का आयात पिछले साल की समान तिमाही में 1,00,725 टन रहा था। उल्लेखनीय है कि सरकार ने रबड़ उत्पादकों के हितों की रक्षा करने तथा आयात पर काबू पाने के लिए प्राकृतिक रबड़ पर आयात शुल्क बढाकर 25 फीसद या 30 रुपये प्रति किलो कर दिया है सरकार ने रबर पर आयात शुल्क में 25 फीसद की बढ़ोतरी कर 30 रुपये प्रति किलो कर दिया था। हालांकि रबर के आयात में बढ़ोतरी का प्रमुख कारण घरेलू उत्पादन में कमी का होना भी है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।