खाद्य वस्तुओं, ईंधन, आवास, कपड़ों और जूते-चप्पलों के दाम बढ़ने से जून माह में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 5.4 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो इसका आठ माह का उच्चस्तर है। हालांकि, माह के दौरान चीनी और कनफेक्शनरी उत्पादों की कीमतों में कमी भी आई।उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति मई में 5.01 प्रतिशत पर थी। पिछले साल जून में यह 6.77 फीसदी के स्तर पर थी। केंद्रीय सांख्यिकी संगठन के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार जून महीने में दालों के दाम 22.24 प्रतिशत बढ़े।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।