अब स्पाइसजेट से कीजिए एक रूपए में हवाई सफर
(India)

विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने मंगलवार को एक तरफ के हवाई सफर के लिए बेहद लुभावनी स्कीम पेश की। इसमें टैक्स और फीस को छोड़कर टिकट का मूल्य महज एक रुपये रखा गया है। सीमित अवधि के इस ऑफर के तहत एक लाख टिकट उपलब्ध होंगे। यात्री अगले साल 15 जुलाई 2015 से 31 मार्च 2016 के बीच इन पर सफर कर सकेंगे। तीन दिन के इस ऑफर के अंतर्गत बुधवार से बुकिंग शुरू होगी। फिलहाल ऑफर के साथ कुछ शर्तें जुड़ी हुई हैं। यह ऑफर राउंड ट्रिप टिकटों की खरीद पर ही लागू होगा, जिसमें दूसरे चरण की यात्रा के लिए नियमित किराया लगेगा। सेल ऑफर ष्रेड हॉट स्पाइसीष् के तहत टिकटों की खरीद सिर्फ स्पाइसजेट के नए मोबाइल ऐप से हो सकेगी। किसी अन्य माध्यम से टिकट नहीं लिए जा सकेंगे। यह पेशकश चुनिंदा घरेलू फ्लाइटों में उपलब्ध होगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।