देशभर में बुधवार आधी रात से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। हालांकि दिल्लीवासियों को इसका लाभ नहीं मिल सकेगा, क्योंकि दिल्ली सरकार ने बुधवार रात बढ़ी वैट दरों को लागू कर दिया। इसके चलते पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमशरू 2.78 रुपये और 1.83 रुपयेध् लीटर की बढ़ोतरी हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी से जनता पेट्रोल-डीजल के दामों में कुछ कमी की आस लगा रही थी। इससे पहले कि तेल कंपनियां राहत देतीं, केजरीवाल सरकार ने पेट्रोल पर 5 फीसदी और डीजल पर 4 फीसदी वैट बढ़ा दिया। इससे दिल्ली में दाम बढ़े। हालांकि बाद में तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती कर जनता को राहत दी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।