भारतीय स्टेट बैंक 66 डूबे हुए कर्ज (एनपीए) को एआरसी यानी एसेट रीकंस्ट्रक्शंस कंपनियों को बेचने का फैसला किया है। एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक एनपीए बेचने के लिए एसबीआई ने ने देश की टॉप 15 एआरसी से बोलियां मंगवाई हैं। जो 66 एनपीए खातों की बिक्री की योजना है, उनकी कुल वैल्यू 4,400 करोड़ रुपए बताई गई है। इनमें जीईटी पावर का 540 करोड़ रुपए, एक्सएल एनर्जी का 415 करोड़ रुपए, शिव वाणी ऑयल का 271 करोड़ रुपए, वैनबरी का 175 करोड़ रुपए और कॉर्पोरेट इस्पात का 148 करोड़ रुपए का एनपीए शामिल है। सूत्रों का कहना है कि वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में एआरसी को लोन की बिक्री काफी सुस्त रही है। एसबीआई ने वित्त वर्ष 2014-15 की चैथी तिमाही में एआरसी को 4,500 करोड़ रुपए के एनपीए बेचे हैं। इस साल मार्च तक एसबीआई का कुल एनपीए 56,725 करोड़ रुपए था।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।