पूर्वी बाईपास एक्सप्रेस-वे के प्रस्ताव को मंजूरी
(India)

केंद्र सरकार ने दिल्ली के पूर्वी सीमावर्ती क्षेत्र में हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जोडने वाले 6 लेन के पूर्वी बाईपास एक्सप्रेस-वे के प्रस्ताव को गुरुवार को मंजूरी दे दी। कुल 7,558 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से दिल्ली में बढ़ते यातायात और प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, श्प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने 6 लेन के पूर्वी बाईपास एक्सप्रेस-वे (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या एनई-2) के विकास की मंजूरी दे दी गई है।श् इस परियोजना पर 7,558 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है। इसमें 1795.20 करोड़ रुपये जमीन अधिग्रहण, पुनर्वास तथा पुनस्र्थापना एवं अन्य निर्माण पूर्व गतिविधियों पर खर्च होंगे। सड़क की कुल लंबाई करीब 135 किलोमीटर है और यह काम इंजीनियरिंग, खरीद तथा निर्माण (ईपीसी) के आधार पर किया जाएगा। परियोजना का मुख्य उद्देश्य हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचा विकास करना है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।