भारतीय हैंडसेट निर्माता इंटेक्स टेक्नोलॉजीज अगले दो से तीन साल में मैन्यूफैक्चरिंग और रिसर्च पर डेढ़ हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे कम से कम तीन हजार रोजगार तैयार होंगे। कंपनी के डायरेक्टर केशव बंसल ने यहां मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्ल्यूसी) के इतर पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। केशव ने बताया कि इंटेक्स ग्रेटर नोएडा में 20 लाख वर्ग मीटर से ज्यादा क्षेत्र में पांचवां प्लांट शुरू करने जा रही है। दो से तीन वर्षो में मैन्यूफैक्चरिंग पर एक हजार करोड़ और रिसर्च व डेवपलमेंट पर 500 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी है। अभी कंपनी में छह हजार कर्मचारी हैं। इनमें कम से कम तीन हजार कर्मी और जोड़े जाएंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।