टाटा समूह की वित्तीय सेवा कंपनी टाटा कैपिटल ने अपने श्कैपिटल असिस्टश् कार्यक्रम के तहत विक्रेताओं को ऋण सुविधा मुहैया कराने के लिए ऑनलाइन रिटेल कंपनी स्नैपडील के साथ गठबंधन किया है। टाटा कैपिटल ने आज एक बयान में कहा कि इस गठबंधन के तहत, वह स्नैपडील के विक्रेताओं की कार्यशील पूंजीगत जरूरतें पूरी करने के लिए उन्हें प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर पांच लाख रूपए से दो करोड़ रुपये तक के असुरक्षित ऋण उपलब्ध कराएगी। स्नैपडील देशभर में 5,000 स्थानों के डेढ़ लाख से अधिक दुकानदारों के जरिए उत्पादों की पेशकश करती है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।