प्रमुख टेलीकॉम कंपनी आइडिया सेल्यूलर ने 30 जून को समाप्त तिमाही में 930.80 करोड रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। कंपनी ने गत वर्ष की समान तिमाही में 728.20 करोड रुपये का मुनाफा कमाया था। कंपनी का कहना है कि आलोच्य तिमाही में उसकी एकीकृत आय 8798.30 करोड रुपये रही जो कि गत वर्ष 7561 करोड रुपये रही थी। हालांकि कंपनी का कहना है कि ट्राई इंटरकनेक्ट नियमों में बदलाव के कारण आलोच्य तिमाही के परिणामों की तुलना नहीं की जा सकती।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।