फाइनेंशियल टाइम्स अखबार बिका
(India)

ब्रिटेन का प्रतिष्ठित कारोबारी अखबार फाइनेंशियल टाइम्स (एफटी) बिक गया है। 171 साल पुराने पब्लिशिंग हाउस पियरसन के इस अखबार को जापान के डिजिटल मीडिया ग्रुप निक्केई ने खरीदा है। यह सौदा करीब 84.4 करोड़ पौंड (करीब आठ हजार करोड़ रुपये) में हुआ है। अखबार के भविष्य को लेकर बीते काफी समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। एफटी को खरीदने के लिए कई बड़े मीडिया हाउस दौड़ में शामिल थे। इनमें जर्मनी का पब्लिशिंग ग्रुप एक्सेल स्प्रिंगर भी था। पूरा सौदा नकदी में हुआ है। इसके साथ ही पियरसन का एफटी ग्रुप के साथ 58 साल पुराना रिश्ता भी समाप्त हो गया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।