देश की करीब 74 फीसदी जनता का मानना है कि अर्थव्यवस्था फिलहाल बेहतर स्थिति में है। एक अमेरिकी संस्था की रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक लगभग तीन चैथाई भारतीय मानते हैं कि ग्लोबल लेवल पर रिकवरी का दौर जारी है, लेकिन एक साल पहले के मुकाबले देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति बेहतर है। लोगों से बातचीत पर आधारित पीईडब्ल्यू रिसर्च की रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के आधे से ज्यादा उभरते हुए बाजारों यानी 21 में से 14 देशों के नागरिकों का रवैया देश की आर्थिक स्थिति को लेकर निराशाजनक है। यूक्रेन के 94 फीसदी, लेबनान के 89 फीसदी और ब्राजील के 87 फीसदी लोग देश की आर्थिक स्थिति को निराशाजनक मानते हैं। इसके उलट 90 फीसदी चीनी, 86 फीसदी वियतनाम के नागरिक और 74 फीसदी भारतीयों का यह मानना है कि साल 2015 में उनकी अर्थव्यवस्था बेहतर है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।