रिलायंस का मुनाफा बढ़ा
(India)

रिलायंस इंडस्ट्री का वित्त वर्ष 2015-2016 की पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा 5957 करोड़ रुपये से बढ़कर 6222 करोड़ रुपये हो गया है। सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में 4 फीसदी की ग्रोथ रही है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंसोलिडेटेड आय 77130 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, स्टैंडअलोन मुनाफा वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में 1.20 फीसद बढ़कर 6318 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चैथी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का स्टैंडअलोन मुनाफा 6243 करोड़ रुपये था। वहीं, वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की स्टैंडअलोन आय 17.4 फीसद बढ़कर 65817 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की चैथी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की स्टैंडअलोन आय 56043 करोड़ रुपये रही थी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।