ब्रिटेन की दूरसंचार कंपनी वोडाफोन की आय 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में 6.9 प्रतिशत बढ़कर 1.13 अरब पॉन्ड (लगभग 11,017 करोड़ रुपये) हो गई। कंपनी द्वारा दी गई सूचना के मुताबिक मोबाइल इंटरनेट कारोबार के बढ़ने से भारत में उसकी आय में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी को गत वर्ष की समान अवधि में कंपनी की आय 1.02 अरब पॉन्ड (लगभग 10,302 करोड़ रुपये) रही थी। कंपनी के लिए भारत तीसरा सबसे बड़ा बाजार है। कंपनी का कहना है कि विलय एवं अधिग्रहण गतिविधियों तथा विदेशी विनिमय दर में बदलाव के प्रभाव को शामिल नहीं किया जाए तो भारत में इसकी आय वृद्धि 10.6 प्रतिशत रही।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।