पिछले एक साल में दालों के भाव 41 प्रतिशत तक बढ़े
(India)

पिछले एक साल के दौरान रिटेल मार्केट में दालों के भाव 41 प्रतिशत तक बढ़ गए। फसलों के प्रतिकूल मौसम के कारण उत्पादन में गिरावट इसकी वजह रही। सरकार की ओर से शुक्रवार को संसद में यह जानकारी दी गई। राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में खाद्य मंत्री राम विलास पासवान ने कहा, श्पिछले एक साल में प्रमुख दालों के भाव 12.63 फीसद से लेकर 40.73 प्रतिशत तक बढ़े हैं। दालों के दाम इस कदर तेजी से बढ़ने की प्रमुख वजह खराब मौसम के कारण उत्पादन में गिरावट रही।श् 20 जुलाई को देश में मूंग दाल का औसत भाव 12.63 प्रतिशत बढ़कर 98.47 रुपये प्रति किलो रहा। 18 जुलाई, 2014 को मूंग की दाल 87.43 रुपये प्रति किलो थी। इस दौरान उड़द दाल का खुदरा औसत भाव 34.39 प्रतिशत बढ़कर 99.03 रुपये प्रति मिलो हो गया। इसी अवधि में अरहर या तुअर दाल की औसत खुदरा कीमत 99.31 रुपये प्रति किलो रही, जिसमें 40.73 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।