एमएफ कारोबार के लिए फिट नहीं हैं सहारा
(India)
सहारा समूह की मुश्किल बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को सेबी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सहारा समूह के म्यूचुअल फंड का कारोबार करने वाली कंपनी का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। सेबी के मुताबिक, सहारा एमएफ कारोबार के लिए फिट नहीं हैं। सेबी ने सहारा एमएफ को अपना कारोबार दूसरे फंड हाउस में ट्रांसफर करने का आदेश दिया है। पिछले चार वर्षो से सहारा का सेबी से कानूनी विवाद चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक सेबी ने सहारा समूह की वर्तमान आर्थिक स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया है। सेबी ने सहारा समूह को म्यूचुअल फंड बाजार से 6 महीनों के लिए निलंबित करते हुए निर्देश दिया है कि कंपनी अपने ग्राहकों को 5 महीनों के भीतर किसी अन्य कंपनी को ट्रांसफर कर दे। अन्यथा कंपनी को अपने ग्राहकों की निवेश राशि बिना किसी अन्य चार्ज के 30 दिनों के भीतर वापस करनी होगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।