सीसीआई ने हुंडई पर लगाया 420 करोड़ का जुर्माना
(India)
प्रतिस्पर्धा नियामक सीसीआई ने हुंडई मोटर इंडिया पर 420.26 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इसे उन कार कंपनियों में पाया गया है, जो खुले बाजार में स्पेयर पार्ट्स की बिक्री पर रोक लगाती हैं। इसके अलावा नियामक ने दो अन्य कार कंपनियों-रेवा और प्रीमियर को प्रतिस्पर्धा विरोधी गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी है। बीते साल अगस्त में इसी मामले में सीसीआइ ने 14 अन्य कार बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ जुर्माना लगाया था। यह राशि कुल 2544.64 करोड़ रुपये थी। इन कंपनियों में होंडा सिएल, फिएट, फॉक्सवैगन, बीएमडब्ल्यू, फोर्ड, जनरल मोटर्स, हिंदुस्तान मोटर्स, एमएंडएम, मारुति सुजुकी, मर्सिडीज बेंज, निसान मोटर्स, स्कॉडा, टाटा मोटर्स और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर शामिल थीं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।