प्याज की कीमतें बेकाबू हो गई हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सीमित आपूर्ति की वजह से अच्छी क्वालिटी के प्याज 60 रुपये किलो के भाव से बिकने लगा है। हालांकि, थोड़ी कमजोर क्वालिटी का प्याज 30 से 40 रुपये किलो भी बिक रहा है। आने वाले दिनों में प्याज की कीमतों में और तेजी आने की आशंका के कारण सरकारी एजेंसियों एसएफएसी और नाफेड ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में श्सफलश् और श्डीएमएसश् खुदरा बिक्री केंद्रों के जरिये इसकी बिक्री शुरू की है। लघु कृषक कृषि व्यवसाय संघ (एसएफएसी) और राष्ट्रीय कृषि सहकारिता विपणन महासंघ (नाफेड) ने मिलकर मूल्य स्थिरीकरण कोष (पीएसएफ) का उपयोग करते हुए महाराष्ट्र के नासिक से 7,000 से 8,000 टन प्याज खरीदा है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।