बीएनपी पारिबा ने शेयरखान को 2,000 करोड़ रुपये में खरीदा
(India)

वैश्विक वित्तीय फर्म बीएनपी पारिबा ने रिटेल ब्रोकिंग फर्म शेयरखान को 2,000 करोड़ रुपये में खरीदने का एलान किया है। बीएनपी ने गुरूवार को कहा कि उसने शेयरखान की पूरी हिस्सेदारी खरीदने का करार किया है। शेयरखान बीएनपी पारिबा निजी निवेश डीविजन का हिस्सा बनेगी। बीएनपी पारिबा करीब 17 लाख ग्राहकों को यूरोप में रिटेल ब्रोकिंग और डिजीटल बैंकिंग सर्विसेज देती है। शेयरखान काफी समय से खरीदार तलाश रही थी। इसे खरीदने की दौड़ में प्राइवेट इक्विटी फर्म समेत कई कंपनियां थी। एक समय इसकी दौड़ में एक्टिस, वारबर्न पिनकस और जीए अटलांटिक समेत कुछ भारतीय बैक भी थे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।