देश में इस समय करीब 400 करोड़ रुपये के नकली नोट चल रहे हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा भारतीय सांख्यिकी संस्थान से कराए गए एक अध्ययन में यह आंकड़ा सामने आया है। इससे नीति निर्माताओं को आर्थिक सुरक्षा को होने वाले खतरे का अंदाजा लगेगा। सांख्यिकी संस्थान के मुताबिक देश में हर साल लगभग 70 करोड़ रुपये के नकली नोट झोंके जा रहे हैं। खुफिया एजेंसी आईबी के मुताबिक यह आंकड़ा करीब 2,500 करोड़ रुपये था। अभी तक देश में नकली नोटों का कोई पुख्ता आंकड़ा नहीं था, लेकिन इतना तो तय था कि इसमें पाकिस्तान का हाथ है। सांख्यिकी संस्थान ने आरबीआई, नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो, सेंट्रल इकोनॉमिक इंटेलीजेंस ब्यूरो, आईबी, सीबीआई और अन्य जगहों से आंकड़े जुटाए।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।