नीतिगत दरों में कोई परिवर्तन नहीं
(India)
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नीतिगत दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया है। फिलहाल रेपो रेट की दर 7.25 फीसद और सीआरआर की दर 4 फीसद पर ही बनी रहेगी। आरबीआई गर्वनर रघुराम राजन ने मौद्रिक नीति की समीक्षा करते हुए कहा कि आर्थिक सुस्ती के दौर से हम धीरे-धीरे निकल रहे हैं, लेकिन मुद्रास्फिति (जिसमें खाद्य वस्तुएं और फ्यूल शामिल नहीं है) की दर अभी भी चिंताजनक स्तर पर है। इसलिए फिलहाल नीतिगत दरों में कमी नहीं की जा रही है। आरबीआई ने साल 2015-16 के लिए विकास दर के लक्ष्य को 7.6 फीसद पर अपरिवर्तित रखा है। राजन ने कहा है कि जनवरी में ब्याज दरों में 0.75 फीसद की कमी के बावजूद अभी तक बैंकों ने औसतन 0.3 फीसद ही ब्याज दरें घटाई हैं। उन्होंने सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पूंजी डालने को लेकर कहा कि यह अच्छा कदम है और इससे बैंकों को कर्ज वृद्धि में मदद मिलेगी। इसके अलावा वे ब्याज दरों में भी कमी कर पाएंगे और लिक्विडिटी की समस्या से भी उबरने में उन्हें मदद मिलेगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।