विदेश में कमजोरी के बीच निवेशकों और आभूषण निर्माताओं ने कीमती धातुओं में लिवाली से हाथ खींचकर रखे। इससे मंगलवार को स्थानीय सराफा बाजार में लगातार दूसरे सत्र में सोने में गिरावट आई। यह पीली धातु 100 रुपये फिसलकर 25 हजार 130 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुई। बीते दिन भी यह धातु 70 रुपये टूटी थी। औद्योगिक यूनिटों और सिक्का निर्माताओं की मांग के अभाव में चांदी भी 450 रुपये लुढ़ककर 33 हजार 750 रुपये प्रति किलो हो गई। सितंबर तक फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को बढ़ाएगा, इन अटकलों के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं पर दबाव बना। सिंगापुर के अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में सोना 0.3 फीसद टूटकर 1083.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी भी 0.2 फीसद फिसलकर 14.49 डॉलर प्रति औंस बोली गई। इसका असर घरेलू सराफा बाजार पर भी पड़ा, जहां मौजूदा स्तरों पर ज्वैलर्स ने खरीददारी से कन्नी काटी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।