बाजार के मजबूत रुझानों का फायदा उठाने के लिए दिलीप बिल्डकॉन, नवकार कॉर्प, पावर मेक प्रोजेक्ट्स और प्रभात डेयरी ने इस महीने पूंजी बाजार में उतरने की योजना बनाई है। चारों कंपनियां प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये तकरीबन 1,800 करोड़ रुपये जुटाएंगी। आइपीओ के जरिये जुटाई गई रकम का इस्तेमाल ये कंपनियां विस्तार योजनाओं, कर्ज भुगतान और कार्यशील पूंजी की जरूरतों के अलावा अन्य सामान्य कार्यो में करेंगी। पावर मेक का आइपीओ सात अगस्त को खुलेगा और 11 अगस्त को बंद हो जाएगा। सूत्रों ने बताया कि शेष तीनों कंपनियों के आइपीओ इसके बाद आएंगे। ये इक्विटी बंबई शेयर बाजार (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में लिस्ट होंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।